फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भारत को जानो स्पर्धा में हर्ष अव्वल

Sun, 16 Nov 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 11भारत को जानो प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते प्राचार्य एवं स्टाफ। स्वय - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी में भारत को जानो प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पाने वाले बच्चों को शनिवार को विद्यालय प्राचार्य सुरेश कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यहां प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर कनिष्ठ वर्ग मे कक्षा 6 से 8 व वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 8 के हर्ष ने प्रथम, कक्षा 7 के निशांत ने द्वितीय व कक्षा 8 के वीरेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में कक्षा दसवीं के दीपांशु ने प्रथम, कक्षा 12वीं के सन्नी ने द्वितीय एवं कक्षा दसवीं की वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य सुरेश कुमार, वरिष्ठ प्रवक्ता विष्णु कुमार, राजेश कुमार, मुंशीराम, अशोक कुमार, डीपीई अखिलेश तंवर, ललिता कुमारी, कुलदीप कुमार, यशदेव, संदीप व अशोक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें