फोटो 10 समारोह स्थल का मौका मुआयना करती एसपी व अन्य। पुलिस
- फोटो : kishatwar news
नारनौल। रविवार को स्थानीय नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाले महाराजा शूर सैनी जयंती के राज्य स्तरीय समारोह की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने पुलिस लाइन नारनौल में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग ली और उन्हें ड्यूटी संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने सभी ड्यूटियों की व्यक्तिगत रूप से जांच की। इस मौके पर डीएसपी भारत भूषण, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, जोगेंद्र शर्मा, विद्यानंद, अक्षय नरवाल और डीएसपी सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।