फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हैप्पी कार्ड से लोग अनहैप्पी

विज्ञापन
फोटो नंबर- 13नारनौल डिपो पर खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। चुनाव के वक्त जिस हैप्पी कार्ड योजना को बड़े जोर-शोर से शुरू किया गया था, वही अब लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। चुनाव खत्म होते ही सरकार और प्रशासन जैसे इस योजना को भूल ही गए। 16 महीनों से हजारों लोग कार्ड का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। क्या यह योजना केवल वोट बटोरने का माध्यम थी?
विज्ञापन

वहीं मार्च 2024 में शुरू हैप्पी कार्ड योजना के तहत चुनावी साल 2024 के दौरान जिले में करीब 1 लाख हैप्पी कार्ड वितरित किए गए लेकिन चुनाव के बाद बीते साल 1 भी नया हैप्पी कार्ड डिपो नहीं पहुंचा। जिस कारण जिले के करीब 40 हजार लोग हैप्पी कार्ड से वंचित हैं।
ऑनलाइन आवेदन के बाद उच्च विभाग की ओर से दस्तावेजों की जांच कर हैप्पी कार्ड बनाए जाते हैं। आवेदन प्रक्रिया में डिपो कार्यालय की कोई भूमिका नहीं रहती लेकिन लंबे समय से हैप्पी कार्ड डिपो नहीं आने के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



अब तक बंटे 98500 हैप्पी कार्ड
हैप्पी कार्ड योजना शुरू होने के बाद से अब तक जिले में करीब 1 लाख 40 हजार लोगों ने आवेदन किया है और केवल 1 लाख हैप्पी कार्ड ही डिपो पहुंचे हैं। इसमें से करीब 98500 हैप्पी कार्ड वितरित कर दिए गए है। शेष बचे हुए 1500 कार्ड पर सही मोबाइल नंबर और पता नहीं होने के कारण वितरित नहीं जा सके है। वहीं 40 हजार कार्ड करीब 16 माह से बनकर ही नहीं आए है।


मैसेज आया, कार्ड नहीं...
हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद आवेदक के पंजीकृत नंबर पर संदेश आता है जिसमें लिखा होता है कि हैप्पी कार्ड कब तक डिपो पहुंच जाएगा। संदेश में लिखित निर्धारित तिथि के बाद जब आवेदक डिपो पहुंचता है तो उसे हैप्पी कार्ड नहीं मिल पाता। प्रतिदिन करीब 10 से 15 लोग हैप्पी कार्ड के बारे में जानकारी लेने के लिए डिपो कार्यालय आते हैं।

सवालों के घेरों में योजना

वर्ष 2024 में चुनावी साल के दौरान सरकार की ओर से योजना का खूब प्रचार-प्रसार किया गया था। वहीं आवेदन के केवल पंद्रह दिन के बाद ही कार्ड बनकर डिपो पहुंच जाते थे। डिपो कार्यालय की ओर से भी कार्ड का तुरंत प्रभाव से वितरण किया जा रहा था लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद आवेदन करने वाले लोग योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे।
बॉक्स

6 माह पहले हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी तक कार्ड बनकर नहीं आया है। हर माह डिपो कार्यालय जाकर कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त करता हूं।-मनीष कुमार, मोहल्ला कैलाश नगर
बॉक्स
मैनें एक साल पहले हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी तक कार्ड नहीं मिला है। वहीं चुनाव से पहले मेरे गांव में आवेदन करने वाले लोगों के हैप्पी कार्ड 15 दिन के अंदर बन कर आ गए थे।-पंकज कुमार, गांव हुडीना
-

वर्जन :
हैप्पी कार्ड की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है, डिपो कार्यालय पर जो हैप्पी कार्ड आते हैं उनका सुचारू रूप से वितरण किया जाता है। अब तक जिले में करीब 98500 हैप्पी कार्ड का वितरण किया जा चुका है। जैसे ही नए हैप्पी कार्ड आएंगे उनका भी वितरण किया जाएगा।-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें