फोटो 18जिला शिक्षा अधिकारी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्टटाइम सफाई कर्मचारी।स्रोत
नारनौल। शिक्षा विभाग पार्टटाइम सफाई कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सरकारी स्कूलों में लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद नियमित कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पार्टटाइम सफाई कर्मचारी वर्षों से स्कूलों में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी सेवाओं को नियमित नहीं किया गया है। संगठन ने कर्मचारियों को नियमित करने सहित अन्य मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की।
जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मांगों को लेकर जल्द ही डायरेक्टर को मांगपत्र भेजा जाएगा। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस दौरान राज्य कार्यकारिणी सदस्य सन्नी वाल्मीकि, जिला प्रधान हरेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह समेत रामकिशन, ललित, सुनील, उदय, मधु और अन्य सदस्य मौजूद रहे।