फोटो संख्या:65- देवास जलघर में टैंक नंबर दो में भरा पानी--संवाद
- फोटो : सांकेतिक
महेंद्रगढ़। गर्मी शुरू होते ही शहर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। अधिकारियों के दावे बार-बार फेल हो रहे हैं। नहर में पानी छोड़े जाने के महज दस दिन बाद ही हालात फिर से बिगड़ने लगते हैं और लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है।
गांव देवास स्थित नहरी जलघर में कुल 85 लाख लीटर पानी की क्षमता वाले चार टैंक हैं। टैंक नंबर तीन और चार में वर्तमान में दस-दस फीट पानी, जबकि टैंक नंबर एक और दो में 13 फीट पानी शेष है। 25 मार्च को जवाहर लाल कैनाल में पानी बंद हो गया था और इसके कारण शहर में एक दिन छोड़कर एक दिन पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
शहर की आबादी को प्रतिदिन कुल 6.45 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है लेकिन मांग के मुकाबले केवल आधा पानी ही उपलब्ध हो पा रहा है। 16 अप्रैल से नहर में पानी छोड़े जाने की उम्मीद है। फिलहाल नागरिक जल संकट के बीच अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
फोटो संख्या:65- देवास जलघर में टैंक नंबर दो में भरा पानी--संवाद- फोटो : सांकेतिक
फोटो संख्या:65- देवास जलघर में टैंक नंबर दो में भरा पानी--संवाद- फोटो : सांकेतिक
फोटो संख्या:65- देवास जलघर में टैंक नंबर दो में भरा पानी--संवाद- फोटो : सांकेतिक