फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संस्कृत के पेपर में हलंत और विसर्ग ने बढ़ाई परीक्षार्थियों की परेशानी

विज्ञापन
फोटो संख्या:76- बाबा समताई नाथ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांवां परीक्षा केंद्र के ब
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/सतनाली। जिले के 45 केंद्रों पर शनिवार को हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा की संस्कृत, शारीरिक शिक्षा और गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान बोर्ड समेत 4 उड़नदस्तों ने केंद्रों पर जाकर नकल आदि की जांच की। वहीं छात्रों को संस्कृत के पेपर में व्याकरणिक प्रश्नों में हलंत व विसर्ग लगाने में थोड़ी कठिनाई हुई है।
विज्ञापन


केंद्रों पर जांच के लिए बोर्ड समेत चार टीमें मैदान में रही और उन्होंने केंद्रों पर जांच की। टीम की ओर से विजिट किए गए केंद्रों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं मिली। टीमों ने नारनौल के 20, महेंद्रगढ़ के 10 और कनीना के 5 केंद्रों पर विजिट की। साथ ही टीमों की ओर से बाहरी हस्तक्षेप की जांच के लिए केंद्रों बाहर भी चक्कर लगाए गए।
बॉक्स
मैंने परीक्षा के लिए शुरू से ही तैयारी की थी। परीक्षा में धातु व शब्दरूप पूछे गए थे। इनका फॉर्मूला याद किया था और पेपर में इसके अनुसार ही सभी रूप लिखे। -महक, राकवमावि, मंढियाली
विज्ञापन

बॉक्स
पेपर में संधि व समास आए थे और इनकी परिभाषा व उदाहरण भी आसान हैं। पेपर में किसी प्रकार की मुश्किल नहीं हुई। पहली यूनिट में वैकल्पिक प्रश्न सबसे आसान रहे। -प्रियांशु, रावमावि, मंढियाली
बॉक्स

पेपर में व्याकरणिक प्रश्नों में हलंत व विसर्ग लगाने में थोड़ी कठिनाई हुई है लेकिन पेपर अच्छा हुआ है। हलंत व विसर्ग के कारण पांच नंबर कट सकते हैं। -आशीष, रावमावि, नांवा
बॉक्स
आज का पेपर अच्छा हुआ और इसमें किसी प्रकार का बाहरी प्रश्न नहीं था। सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से आए थे और चारों यूनिट में आसान व मुश्किल प्रश्नों का जोड़ा दिया था। साथ में एक प्रश्न करने का विकल्प था।
-मोहित, रावमावि, नांवा

- वर्जन:
जिले के 45 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 5,125 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में किसी केंद्र पर यूएमसी नहीं बनीं और सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा आयोजित की गई।
-बिजेंद्र सिंह, बोर्ड जिला सुपरिटेंडेंट, महेंद्रगढ़
..........................

आधे समय में ही पूरा किया शारीरिक शिक्षा का पेपर

नारनौल। जिले के 45 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को 10वीं की शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, ड्रॉइंग, होम साइंस और कंप्यूटर साइंस सहित विभिन्न विषय की परीक्षा आयोजित की गई। छात्र मनोज व तरुण ने बताया कि आधे समय में ही पूरा शारीरिक शिक्षा का पेपर हो गया था। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सुपरिटेंडेंट विजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को 4 उड़नदस्तों की टीम की ओर से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य नकल रहित परीक्षा आयोजित करना है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए सभी उचित व्यवस्थाएं की गई है। संवाद

फोटो संख्या:76- बाबा समताई नाथ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांवां परीक्षा केंद्र के ब

फोटो संख्या:76- बाबा समताई नाथ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांवां परीक्षा केंद्र के ब

फोटो संख्या:76- बाबा समताई नाथ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांवां परीक्षा केंद्र के ब

फोटो संख्या:76- बाबा समताई नाथ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांवां परीक्षा केंद्र के ब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें