फोटो संख्या:61- पुस्तक का विमोचन करते कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने शोधार्थी मनीषा एवं शोध निर्देशक डाॅ. सुमन रानी द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया। याज्ञवल्क्य स्मृति एवं भारतीय संविधान एक अध्ययन (व्यवहार अध्याय के विशेष संदर्भ में) पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन करते हुए कुलपति ने लेखकों के कार्य की प्रशंसा की। डाॅ. सुमन रानी ने बताया कि यह पुस्तक भारतीय ज्ञान परंपरा की प्राचीन न्याय प्रणाली के सिद्धांतों पर प्रकाश डालने में मील के पत्थर की भूमिका का निर्वाह करने में समर्थ रहेगी। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक प्रभारी डाॅ. देवेंद्र सिंह, प्रो. नंद किशोर, प्रो. प्रमोद कुमार, डाॅ. कृष्ण कुमार, डाॅ. अर्चना, डाॅ. सुमित शर्मा, डाॅ. पवित्रा भी उपस्थित रहे।