फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकेंवि : बीटेक कार्यक्रमों में सीट आवंटित

Fri, 28 Jun 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- हकेंवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार-स्रोत- हकेंवि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में बीटेक कार्यक्रमों में पहले राउंड की काउंसिलिंग के अंतर्गत सीटों का आवंटन कर दिया गया है।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में जॉइंट सीट एलोकेशन अथारिटी (जोसा) के माध्यम से भी काउंसिलिंग का आयोजन हो रहा है। इसके तहत आने वाले चार बीटेक कार्यक्रमों सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी में सीटों का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में जोसा प्रवेश के नोडल अधिकारी डॉ. विकास पसरीचा ने बताया कि विश्वविद्यालय में जोसा के अंतर्गत कुल 210 सीटों के लिए काउंसिंलिंग का आयोजन किया गया था। इनमें से 204 सीटों पर अलॉटमेंट कर दिया गया है। इनमें सिविल इंजीनियरिंग में 60 में से 57, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60-60 में से प्रत्येक में 59 और प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी में 30 में से 29 सीटें विद्यार्थियों को आवंटित की जा चुकी है।

इन सीटों पर हुआ पहले राउंड में आवंटन
कार्यक्रम का नाम सीटें आवंटित सीट ओपनिंग रैंक क्लोजिंग रैंक
सिविल इंजीनियरिंग 60 57 49810 52481
कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 60 59 34174 46197
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60 59 52652 62139
प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी 30 29 65588 69736
ये सभी रैंक अनारक्षित सीट के लिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें