फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि...नए साल में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ब्लॉक और दो महिला छात्रावास बनेंगे

विज्ञापन
फोटो संख्या:70 हकेंवि इंजीनियरिंग ब्लॉक की नींव रखते प्रो.  टंकेश्वर कुमार---फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 196.98 करोड़ रुपये की लागत से छह परियोजनाएं अगले साल सिरे चढ़ाई जाएंगी। इसमें 40 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ब्लॉक, 16 लेक्चर हॉल, सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन सेंटर, 2 महिला छात्रावास, बहुउद्देशीय हॉल व विश्वविद्यालय कंप्यूटर सेंटर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय स्तर पर क्रेच सुविधा भी शुरू की गई है। इससे विवि कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों के पेशेवर दायित्वों पर केंद्रित करने में मदद मिलेगी।
इस साल संस्थान ने रिसर्च, एजुकेशन व संसाधान क्षेत्र में काफी उपलब्धियां प्राप्त की हैं। अब नए साल में संस्थान विद्यार्थियों को नए कोर्स और इंफ्रास्ट्रक्चर का तोहफा देगा। दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित प्रदेश का एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय 484 एकड़ में फैला है।
नारनौल स्थित बीएड कॉलेज के अस्थाई परिसर से शुरू हुए इस विश्वविद्यालय ने अपनी स्थापना के सोलह वर्षों में संसाधनों के विकास व अकादमिक उत्कृष्टता के मोर्चे पर एक अलग पहचान कायम की है।
विज्ञापन



हकेंवि को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलीं यह उपलब्धियां
-हकेंवि ने वर्ष 2025 में टाइम्स हायर एजुकेशन की विश्वविद्यालय रैंकिंग में दुनिया के 1001 से 1200 के बैंड में वैश्विक संस्थानों की सूची में स्थान प्राप्त किया। इस रैंकिंग के अंतर्गत हवेंवि हरियाणा राज्य में पहला विश्वविद्यालय बना और देश में 44वां स्थान पाया। इसी रैंकिंग के अंतर्गत विश्वविद्यालय वैश्विक गुणवत्ता अनुसंधान के स्तर पर विश्वविद्यालय को 781वां स्थान प्राप्त हुआ।

-विश्वविद्यालय ने प्रतिष्ठित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग एशिया 2026 में पहली बार में ही 1001 से 1100 ग्लोबल बैंड में स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय ने इस रैंकिंग के अंतर्गत भारत में साइटेशन पर पेपर के स्तर पर 24वां स्थान हासिल किया।
- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने टाइम्स हॉयर एजुकेशन इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग के दूसरे संस्करण में 301 से 350 बैंड में जगह बनाई।
- विश्वविद्यालय को नेचर जर्नल की ओर से जारी नेचर इंडेक्स में शोध आउटपुट के मोर्चे पर 94वां स्थान प्राप्त हुआ।
- विश्वविद्यालय ने भारतीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) 2025 में देश के 50 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 15वां स्थान प्राप्त किया।
- ईडब्ल्यू इंडिया हॉयर एजुकेशन रैंकिंग 2024-25 में विश्वविद्यालय टॉप परफॉर्मिंग यूनिवर्सिटी में हरियाणा में प्रथम और देश में 8वें स्थान पर रहा।
-

इन नए पाठ्यक्रमों की हुई शुरुआत
विश्वविद्यालय में 35 विभाग के अंतर्गत 90 पाठ्यक्रम संचालित हैं। विश्व के प्राचीनतम और प्रभावशाली हिंदू धर्म के आध्यात्मिक, ऐतिहासिक, दार्शनिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक पहलुओं को गहराई से जानने-समझने का अवसर प्रदान करने के लिए वर्ष 2025 में एमए हिंदू स्टडीज पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई। विश्वविद्यालय में ओपन डिस्टेंस लर्निंग के तहत एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, एमए हिंदी व एमकॉम की शुरुआत की गई। विश्वविद्यालय में 2025 के अंतर्गत एप्लाइड साइंसेज एंड ह्यूमिनिटिज डिपार्टमेंट का गठन किया गया।
-
उत्कृष्टता के लिए मिला इंडस्ट्री का साथ
हकेंवि में वर्ष 2025 में शैक्षणिक व इंडस्ट्री के बीच आपसी संबंध स्थापित करने और युवाओं को वर्तमान की चुनौतियों के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मैट्रो लैब की शुरुआत हुई। इसी तरह वर्ष 2025 में विश्वविद्यालय में अल्ट्राटेक कंपनी के सहयोग से पहला सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्थापित किया गया।



वर्जन
संस्थान के लिए वर्ष 2025 उपलब्धियों का साल रहा है। इस साल विद्यार्थियों के लिए कई कोर्स शुरू किए गए और सुविधाओं के लिए प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर भी शौध, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं। अब अगले साल 6 परियोजनाओं से विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का प्रयास किया जाएगा। -प्रो. डॉ. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, हकेंवि
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें