फोटो संख्या:53- गांव खेड़ा में मौके पर कार्रवाई करती पुलिस--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। गांव खेड़ा में गुरुजी अपनी पत्नी के साथ ससुराल गए हुए थे और पीछे से चोरों ने 30 हजार की नकदी व करीब छह लाख रुपये के साेने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
खेड़ा निवासी दिनेश सिंह ने सोमवार सुबह 112 पर कॉल करके चोरी की सूचना दी। पीड़ित दिनेश सिंह ने बताया कि वह गांव बवानियां विद्यालय में अध्यापक है। रविवार सुबह करीब पांच बजे वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गुरूग्राम जिले के गांव पटोदी गया था। सोमवार सुबह वह वह अपने घर पहुंचे और मैन गेट खोलकर अंदर गए तो कमरों के ताले टूटे पड़े थे व सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर से 30 हजार रुपये की नकदी व आभूषण गायब मिले। सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। नजदीक ही स्थित एक घर में लगे सीसीटीवी में चोरों की तस्वीर कैद हो गए, लेकिन मकान मालिक के नहीं पहुंचने के कारण पुलिस सीसीटीवी फुटेज नहीं ले सकी थी। पुलिस ने दिनेश सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।