फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लोन देने के नाम पर 14680 रुपये ठगे, मामला दर्ज

Tue, 18 Jun 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर क्षेत्र के गांव ताजीपुर के एक व्यक्ति के साथ लोन देने के नाम पर ठगी हो गई। पीड़ित ने ठगी की पुलिस में शिकायत भी दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में ताजीपुर निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि एक जनवरी 2024 को उसके पास एक फोन आया। उसने बताया कि वह आपको लोन देंगे। अपना आधार कार्ड भेज दे। इसके बाद साइबर ठग ने कहा कि आपका सिविल स्कोर खराब है। इसे ठीक करने के लिए कुछ पैसे भेजने पडे़ंगे। इसके बाद पीड़ित ने 500 और 2000 रुपये भेज दिये। उन्होंने कुछ देर बाद दोबारा फोन कर कुछ पैसे और भेजने के लिए कहा। इसके बाद पीड़ित ने 2000, 2454, 7726 रुपये भेजे, लेकिन इसके बाद फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें