फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में गुरु दक्षता कार्यक्रम की हुई शुरुआत

Thu, 29 Feb 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हकेंवि महेंद्रगढ़ के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) द्वारा नव नियुक्त संकाय सदस्यों के लिए गुरु दक्षता कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने नव नियुक्त संकायों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम के महत्व और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) नई दिल्ली की पूर्व शैक्षिक अधिष्ठाता प्रो. सरोज बाला विशेषज्ञ वक्ता के रूप में उपस्थित रही। प्रो. सरोज ने पर्यावरण और स्वास्थ्य मुद्दों पर प्रतिभागियों के साथ चर्चा की। एमएमटीटीसी-सीयूएच के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार व समन्वयक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि प्रेरणा कार्यक्रम के लिए देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों के 70 से अधिक प्रतिभागियों ने एफआईपी में पंजीकरण कराया है। उद्घाटन सत्र में प्रतिभागियों सहित आयोजक टीम के सदस्य उपनिदेशक प्रो. सुरेंद्र सिंह, डॉ. संतोष सीएच, डॉ. आरती यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें