फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में गुरु दक्षता कार्यक्रम का हुआ समापन, देशभर के विवि से 25 शिक्षक हुए शामिल

Mon, 01 Apr 2024 02:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) की ओर से आयोजित नव नियुक्त संकाय सदस्यों के लिए गुरु दक्षता कार्यक्रम का समापन हुआ। एक महीने तक चले इस कार्यक्रम के समापन सत्र में विश्वविद्यालय की समकुलपति प्रो. सुषमा यादव मुख्य अतिथि रहीं। प्रो. सुषमा यादव ने शिक्षा और कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय एमएमटीटीसी के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार व उपनिदेशक प्रो. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस दक्षता कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों के 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित फैकल्टी इंडक्शन कार्यक्रम में कुल 96 तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया।
हकेंवि के प्रो. संतोष सी हुलागबली, आईएएसआरआई के डॉ. दिनेश कुमार, एनसीईआरटी के शिक्षक शिक्षा के पूर्व प्रमुख प्रो. एसके यादव, डॉ. मुंजे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर स्टडीज की निदेशक डॉ. प्रीतिमहेश कुलकर्णी सहित अनेक विशेषज्ञों ने अनुसंधान और विकास, भारतीय ज्ञान प्रणाली, शैक्षणिक नेतृत्व और शासन, कौशल विकास आदि विषयों पर व्याख्यान दिए। एमएमटीटीसी के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार व उपनिदेशक प्रो. सुरेंद्र सिंह ने सभी प्रतिभागियों व विशेषज्ञों का धन्यवाद किया। डॉ. आरती यादव और डॉ. अमित कुमार ने कार्यक्रम समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें