नारनौल। नारनौल में सीएम फ्लाइंग व आरटीए नारनौल ने सयुंक्त रूप से ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की है। शनिवार देर सायं सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर सराय सुरानी के पास टीम ने छापेमारी की। इस दौरान सीएम फ्लाइंग व आरटीए ने 11 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। इसके बाद उनका वजन करवाया गया। इस दौरान ओवरलोड वाहनों में भारी अनियमितता मिली। टीम ने 11 ओवरलोड वाहनों पर 7 लाख 28 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही ओवरलोड वाहनों को श्री बालाजी पार्किंग में खड़ा करवाया गया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की तरफ से एएसआई सचिन कुमार व आरटीए विभाग की तरफ से सहायक सचिव प्रदीप शर्मा व उनकी टीम मौजूद रही। इस दौरान एक ट्रक जो बिना ई-रवाना के पाया गया उसे खनन विभाग ने सीज कर दिया। इसका जुर्माना बाद में भरा जाएगा।