फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अतिथि अध्यापकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 23 अति​थि अध्यापक अपनी मांगों को लेकर करते प्रदर्शन।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को लागू करने की मांग को लेकर अतिथि अध्यापकों ने सोमवार को नारनौल में प्रदर्शन किया। उन्होंने सुभाष पार्क से महावीर चौक तक रैली निकाली। अध्यापकों ने तत्काल नियमितीकरण और सभी देय सुविधाओं की मांग की।
विज्ञापन

सुभाष पार्क में ज्योति यादव और यतेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसे राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष पूनम ने संबोधित किया। प्रदेश महासचिव भूपेंद्र सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक शास्त्री और प्रदेश संगठन सचिव पलविंद्र सिंह पन्नू भी वक्ताओं में शामिल थे। हरियाणा सरकार ने 27 मई 2026 को हाईकोर्ट की एकल पीठ के नियमितीकरण के फैसले के खिलाफ अपील की थी।
इस अपील को 13 अगस्त 2026 को डबल बेंच ने खारिज कर दिया। डबल बेंच ने सरकार को पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का निर्देश दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने 16 अप्रैल 2026 को 2014 की नियमितीकरण नीतियों को वैध ठहराया था। अतिथि अध्यापकों का कहना है कि वे 2014 की नीतियों की सभी शर्तें पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापकों ने 28 मई 2014 से सभी सेवा लाभ और 6 फीसदी ब्याज सहित एरियर देने की मांग की। इस दौरान कई अन्य अतिथि अध्यापक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें