मानसिक रूप से परेशान गेस्ट टीचर ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दिए बयान में सुरजनवास निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि उसकी बहन शारदा गांव सेहलंग के राजकीय स्कूल में गेस्ट टीचर थी। वह कई दिनों से कृष्णा कॉलोनी में अपने मकान बनाकर रह रही थी। वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। रविवार को दोपहर में उसने घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया तथा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मृतका के भाई वेदप्रकाश के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतका के एक 13 वर्ष का लड़का है।