फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटल व्यापारियों को नहीं ज्यादा जानकारी, कराया हुआ है रजिस्ट्रेशन

Fri, 28 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सरकार द्वारा गुड्स एवं सर्विस टैक्स (जीएसटी) लगाने की तैयारी की जा रही है। वहीं अभी तक शहर के ज्यादातर मेटल व्यापारियों को जीएसटी के बारे में खास जानकारी नहीं है। हालांकि इन्होंने इसके लिए अपने वकील या सीए के माध्यम से आवेदन जरूर कर दिया है। वहीं कुछ व्यापारियों ने इसे सही भी बताया।
विज्ञापन


शहर के मेटल व्यापारियों में से अधिकांश को जीएसटी के बारे में संशय है। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें इस नये टैक्स के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है, परंतु उन्होंने इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करा लिया है। मेटल व्यापारियों का कहना है कि सरकार इसे लागू कर रही है तो यह सही ही होगा। मगर इसके बारे में सही जानकारी इसके धीरे-धीरे लागू होने के बाद ही लग पाएगी। वहीं कई जानकारों का यह भी कहना है कि जीएसटी लागू होने से पूरे देश में समान कर सिस्टम लागू हो जाएगा। इससे टैक्स पर टैक्स लगाने की व्यवस्था समाप्त होगी।
विज्ञापन


अभी इसके बारे में उन्हें पूरी जानकारी नहीं है, मगर उन्होंने अपना आवेदन कर दिया है। सरकार जो भी कर लगाएगी, व्यापारी उसके लिए तैयार रहता है।
- राजाराम, मेटल व्यापारी

पूरी जानकारी नहीं है, मगर जीएसटी लागू होने से व्यापारियों व आम जनता को लाभ मिलेगा। जीएसटी लागू होने से महंगाई के कम होने की उम्मीद भी है।
- सुभाषचंद, मेटल व्यापारी

जीएसटी देने के बाद व्यापारियों को अन्य किसी प्रकार का दूसरा कर नहीं देना पड़ेगा। इससे लोगों व व्यापारियों को लाभ मिलेगा। यह एक सराहनीय कदम है।
- अजय कुमार, मेटल व्यापारी

जीएसटी के बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है, मगर मैनें अपना आवेदन कर दिया है। इस बारे में उनके वकील या सीए ही ज्यादा बता सकते हैं।
- हरिशचंद्र, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें