फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जीएसटी मुंबई ने जयपुर व एमपीएस ग्रेटर नोएडा ने ढांसा बॉर्डर को हराया

Fri, 02 Feb 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आगामी 6 फरवरी को लगने वाले बाबा जयरामदास के मेले को लेकर कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में हर वर्ष करीब पांच लाख श्रद्धालु शामिल होते हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह ने बताया कि कमेटी की ओर से मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाएं को ध्यान में रखते हुए पार्किंग, पेयजल, दुकानों की सजावट के लिए स्थान निर्धारित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले 11 दिनों से चल रहे बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ में शनिवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। रविवार को महाकुंभ का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। शुक्रवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला जयपुर व जीएसटी मुंबई के बीच हुआ। टॉस जयपुर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। मुंबई ने 15 ओवरों में सात विकेट खोकर 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयपुर की टीम 13.4 ओवर में 93 रन पर ऑल आउट हो गई। जीएसटी मुंबई ने 18 रन से मुकाबला जीत लिया। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में एमपीएस ग्रेटर नोएडा व हरियाणा क्रिकेट एकेडमी ढांसा बोर्डर के बीच हुआ इसमें एमपीएस नोएडा ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अब इनके बीच होंगे मुकाबले
शनिवार को प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल होंगे। पहला मुकाबला नोएडा व जीएसटी मुंबई तथा दूसरा मुकाबला नंदगांव भिवानी व अजय मेरठ के बीच होगा। इन दोनों मुकाबलों में विजेता रहने वाली टीमों के बीच रविवार को फाइनल खेला जाएगा। वहीं रविवार से एथेलेटिक्स के मुकाबले भी शुरू होंगे। इनमें दौड़, लड़कियों की दौड़, बच्चों एवं बुजुर्गाें की दौड़, लंबीकूद व गोलाफेंक के मुकाबले रविवार को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें