फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में जैविक मूंगफली की खेती का बढ़ा रुझान

विज्ञापन
फोटो 13 मूंगफली की फसल दिखाती महिला किसान। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। क्षेत्र के किसान अब परंपरागत फसलों के साथ जैविक खेती की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं। अटेली क्षेत्र में करीब 35 एकड़ भूमि में जैविक मूंगफली की बोआई की गई है। फसल की अच्छी बढ़वार देखकर किसानों में उत्साह है। किसानों को उम्मीद है कि मूंगफली से गेहूं और बाजरे की तुलना में बेहतर मुनाफा मिल सकता है।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार, निहाल सिंह, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार और कर्मबीर सिंह समेत कई किसान पहली बार जैविक मूंगफली की खेती कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि फसल में रासायनिक खाद और कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। इसके स्थान पर गोबर की खाद और जैविक दवाइयों का प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि किसानों का कहना है कि फसल की कटाई के बाद ही वास्तविक लागत और मुनाफे का पता चलेगा।
खंड कृषि अधिकारी रजनीश कुमार ने किसानों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने बताया कि मूंगफली की खेती मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने में मदद करती है और फसल चक्र के लिए भी उपयोगी है। इससे जैविक खाद और पशु आहार भी मिलता है। उन्होंने किसानों से जैविक मूंगफली की खेती को बढ़ावा देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें