नारनौल। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल 30 जून को शाम 5 बजे लघु सचिवालय के समीप स्थित सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में पहले से निर्धारित 11 जन परिवेदनाओं की सुनवाई होगी। नांगल कालिया, मोहनपुर, मालड़ा सराय, उनिंदा, गुढा, गागड़वास, डोहर कला, कांवी, मांडोला, धनौंदा और कोरियावास के शिकायतकर्ताओं के मामले शामिल हैं। संवाद