फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पर्यावरण दिवस पर हरियाली की मुहिम, पौधरोपण से गूंजा संदेश

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- सब्जी मंडी में आमजन को बैग वितरित करते भारत विकास परिषद के पदा​धिकारी--स्रोत- स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। जगह-जगह पौधरोपण, जागरूकता अभियान और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई। भारत विकास परिषद के सदस्यों ने बस स्टैंड रोड पर पौधों पर पक्षियों के लिए सिकोरे लटकाकर पानी भरा।
विज्ञापन

डॉ. शुभम कौशिक ने इसे प्रकृति सेवा बताया। साथ ही सब्जी मंडी में लोगों को पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया और पर्यावरण प्रमुख सुरेश सैनी ने संकल्प दिलाया।
रामबास गांव में पर्यावरण प्रेमियों ने आम के पौधे लगाकर प्रकृति से प्रेरित, भविष्य के लिए थीम पर संदेश दिया। मनोज कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

बेवल राजकीय विद्यालय में प्राचार्य प्यारे लाल कटारिया और समिति अध्यक्ष अमीन कुमार ने पौधरोपण किया। अगिहार विद्यालय में विद्यार्थियों ने पौधों की कटाई-छंटाई, निराई-गुड़ाई और खाद-पानी देकर देखभाल की। शिक्षकों ने जल संरक्षण और प्लास्टिक कम करने का संदेश दिया।
ढाढ़ोत विद्यालय में पौधरोपण अभियान चलाकर छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए। वहीं धनौंदा गांव में जिलास्तरीय वृक्ष रक्षक अभियान शुरू हुआ, जिसमें पीपल, जामुन और नीम के पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा के लिए जालियां लगाई गईं।
गांव भड़फ में हर गांव त्रिवेणी अभियान की शुरुआत हुई जिसमें पीपल, नीम और बरगद के पौधे लगाए गए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है।
बुचौली धाम में शहीद भगत सिंह युवा संगठन ने त्रिवेणी लगाई और मंदिर परिसर की सफाई कर पौधों को पानी दिया। साथ ही 21 नए पौधे भी लगाए गए।
इसी तरह मांडोला विद्यालय में क्लाइमेट एक्शन थीम के तहत चीकू, अंजीर, बेलगिरी और त्रिवेणी पौधे लगाए गए। शिक्षकों और इको क्लब ने पेड़ों को मानव का सच्चा मित्र बताया। पूरे क्षेत्र में पर्यावरण दिवस ने लोगों को हरियाली बढ़ाने, प्लास्टिक कम करने और प्रकृति संरक्षण का मजबूत संदेश दिया।

फोटो संख्या:70- सब्जी मंडी में आमजन को बैग वितरित करते भारत विकास परिषद के पदाधिकारी--स्रोत- स

Next
AU ऐप में पढ़ें