फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 8 दिनों से लागू ग्रैप-4 को हटा

Thu, 26 Dec 2024 04:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 07ग्रैप 4 समाप्त होने के बाद बहादुर सिंह तालाब मार्ग पर निर्माण कार्य करते श्रमिक। स
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी और कोहरे के साथ-साथ वायु प्रदूषण में भी गिरावट देखने को मिली है। इस कारण क्षेत्र में करीब 8 दिनों से लागू ग्रैप-4 को हटा दिया गया है। गौरतलब है कि 17 दिसंबर को क्षेत्र में एक्यूआई 303 पर पहुंच गया था। इसके बाद ग्रैप 4 लागू किया गया था।
विज्ञापन

क्षेत्र में ढाई महीने से प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ था। इसके चलते क्षेत्र में इस दौरान दो बार ग्रैप 4 लागू था। जिस कारण क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के बाद होने वाले विकास कार्यों पर भी ब्रेक लग गया है। हुडा सेक्टर व बहादुर सिंह तालाब मार्ग सहित कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य के लिए पुरानी सड़क को तोड़ दिया गया था, लेकिन ग्रैप 4 लागू होने के कारण निर्माण कार्य पर रोक लगी हुई थी और लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा था। ग्रैप 4 नियम समाप्त होने के बाद लोगों को उम्मीद है कि क्षेत्र में विकास कार्यों में फिर से गति देखने को मिलेगी।

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें