फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध कब्जा घोषित कर ग्राम पंचायत ने बेघर किया

Fri, 21 Feb 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 02 गांव महासर में सड़क पर रखा सामान और परिवार के सदस्य।
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव महासर में करीब 40 साल से रह रहे एक परिवार को ग्राम पंचायत ने पुलिस की सहायता से घर से बेघर कर दिया। अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले परिवार के लोग अब आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। पीड़ित मुख्यमंत्री से आशियाने के लिए गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जहां ये परिवार रहता था, उस स्थान को ग्राम पंचायत ने अवैध कब्जा घोषित करार दिया है व इस स्थान पर विलेज नॉलेज सेंटर बनाने का प्रस्ताव दिया है। अब यहां पर सेंटर बनाया जाएगा। इससे पहले भी पंचायत ने 6 जून को अवैध कब्जा बताकर परिवार के लोगों को यहां से हटाया था। पीड़ित महेंद्र पाल ने बताया कि 6 जून को पंचायत व प्रशासन द्वारा तोड़फोड़ कर बेदखल करने से घर का समस्त सामान तबाह हो गया था।
गौरतलब है कि इसी प्लाट के आधार पर पीड़ित के पास बिजली कनेक्शन, आधार कार्ड, वोटर कार्ड व अन्य सभी दस्तावेज हैं। पीड़िता शीलवंती के अनुसार उन्हें यह प्लाट 40 साल पहले पंचायत व गांव के मौजिज लोगों द्वारा रिहायश के लिए दिया था।
विज्ञापन

वर्जन:
ग्राम पंचायत इस स्थान पर विलेज नॉलेज सेंटर बनवाएगा। यहां अवैध कब्जा किया हुआ था। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हुई थी। इसके बाद वह दोबारा से यहां रहने लग गया था, इसलिए उनको हटाया गया है। जब प्लॉट दिए जाएंगे, तब इसे वरीयता में रखा जाएगा।
विज्ञापन


नवदीप, बीडीपीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें