फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजरा भावांतर की राशि एक सप्ताह में जारी करे सरकार : अतरलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। बहुजन समाज पार्टी के नेता अतरलाल ने हरियाणा सरकार से बाजरा भावांतर योजना की लंबित राशि जल्द किसानों के खातों में भेजने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर किसानों को भुगतान नहीं किया गया तो बसपा की ओर से उपनिदेशक कृषि नारनौल के कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

अतरलाल ने अगिहार, गुढ़ा, पाथेड़ा, भोजावास, सुंदरह, झिंगावन और खैराना गांवों में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाजरा बेच चुके किसानों को अब तक भावांतर की राशि नहीं मिली है। इससे किसानों में नाराजगी है।
उन्होंने कहा कि किसानों को खाद, बीज, कृषि उपकरण और सर्दी की जरूरतों के लिए पैसों की आवश्यकता है, लेकिन भुगतान में देरी से उन्हें आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण कई किसान बाजरा बेचने से वंचित रह गए। खरीद का शेड्यूल घोषित होने के बावजूद 10 नवंबर को अचानक खरीद बंद कर दी गई। उन्होंने इसे किसानों के साथ अन्याय बताते हुए लंबित भुगतान जारी करने और खरीद से वंचित किसानों की समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाग सिंह चेयरमैन, शेर सिंह यादव, राकेश यादव, दान सिंह प्रजापत, कैलाश सेठ, सुरेंद्र महलावत, प्रकाश और पवन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें