फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्टेम मेला एक्टिविटीज में राजकीय माध्यमिक विद्यालय को 25वीं रैंक

विज्ञापन
फोटो संख्या:77- राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिसोठ में विद्या​र्थियों  व स्टाफ सदस्य को सम्मानित कर
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिसोठ ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। स्टेम मेला एक्टिविटीज 2025-26 में एससीईआरटी गुरुग्राम द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिसोठ को 25वीं रैंक दी गई है। इस मौके पर ममाज टीम व ग्राम पंचायत की ओर से विद्यालय की मुख्याध्यापिका, शिक्षकों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्याध्यापिका सुमित्रा देवी व ममाज टीम के सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि स्टेम मेला एक्टिविटीज नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक दीक्षा एप के माध्यम से आयोजित हुईं। इसमें हरियाणा के सभी माध्यमिक विद्यालयों ने भाग लिया।
मार्च 2026 में विद्यार्थियों की परफॉर्मेंस का मूल्यांकन किया गया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिसोठ को हरियाणा स्तर पर 25वीं रैंक प्राप्त हुई। विज्ञान व गणित की चार महीने की स्टेम मंच प्रकिया में अध्यापिका सुमन लता ने बच्चों के साथ मिलकर ऑफलाइन व ऑनलाइन पूरा किया।
विज्ञापन

मौके पर सरपंच वीरेंद्र सिंह, मास्टर अनिल सिसोठिया, मास्टर नित्यानंद यादव, कलस्टर इंचार्ज प्राचार्य बीरेंद्र सिंह एवं एबीआरसी सबीना, डॉ. राहुल चौपड़ा, एसएमसी प्रधान रेखा यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें