फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरसों की सरकारी खरीद का खुला खाता, बिकी 50 क्विंटल सरसों

विज्ञापन
फोटो नंबर- 20नई अनाज मंडी में सरसों की तुलाई करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। सरसों के बाजार भाव में आई कमी के कारण सरकारी खरीद का खाता खुल गया। दो किसानों ने करीब 50 क्विंटल सरसों सरकारी खरीद में बेची। सरकारी खरीद 28 मार्च को शुरू हुई थी लेकिन सरसों का बाजार भाव अधिक होने के कारण गत 20 दिनों में सरकारी खरीद शून्य बनी हुई थी।
विज्ञापन

अब बाजार भाव में करीब 500 रुपये की कमी आई है। 42 प्रतिशत लैब की सरसों 6500 रुपये के भाव पर खुली मंडी में बिक रही है लेकिन 42 प्रतिशत से कम लैब रहने पर प्रति प्रतिशत करीब 120 रुपये की कटौती व्यापारियों द्वारा की जाती है। जिस कारण 40 प्रतिशत लैब का भाव एमएसपी से कम बैठता है। ऐसे में अब किसान सरकारी खरीद का रुख कर रहे हैं।
अटेली मंडी में शुक्रवार को 1040 क्विंटल गेंहू की सरकारी खरीद की गई और अब तक 5450 क्विंटल गेंहू की खरीद हो चुकी है। वहीं 1200 क्विंटल गेंहू का उठान किया जा चुका है। शुक्रवार को सरसों के लिए नारनौल में 24 व अटेली में 110 गेटपास जारी किया गया।
विज्ञापन

नारनौल में करीब 800 क्विंटल व अटेली में करीब 3200 क्विंटल सरसों की आवक हुई। नारनौल में करीब 750 क्विंटल सरसों व्यापारियों को और 50 क्विंटल सरसों सरकारी खरीद में किसानों ने बेची। वहीं अटेली मंडी में सरसों की सरकारी खरीद अभी भी शून्य बनी हुई है।

वर्जन :
किसानों को सुचारू रूप से गेटपास जारी किए जा रहे हैं। किसानों से अपील है कि नियमानुसार अनिवार्य दस्तावेज लेकर मंडी पहुंचे ताकि गेटपास जारी करवाते समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -अनिल कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, अटेली
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें