मंडी अटेली। गांव रातां कलां में आगजनी की घटना ने एक किसान की मेहनत को पलभर में राख कर दिया। प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो अतरलाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और सरकार से तुरंत मुआवजा देने की मांग की। पीड़ित किसान नरेश कुमार की करीब 10-12 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
इसके साथ ही 10 एकड़ का मिनी फव्वारा सेट, 40 एल्यूमीनियम फव्वारे और लगभग 100 प्लास्टिक पाइप भी आग की भेंट चढ़ गए। अतरलाल ने बताया कि किसान ने यह जमीन पंचायत से 5 लाख रुपये में पट्टे पर ली थी जिससे नुकसान और भी गंभीर हो गया है।
उन्होंने प्रशासन से तुरंत सर्वे करवाकर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने की मांग की। संवाद