फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लोक नृत्य स्पर्धा में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम

Sat, 30 Aug 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-04अति​​थियों के साथ प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
नारनौल। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को खंडस्तरीय राष्ट्रीय लोक नृत्य और रोल प्ले की प्रतियोगिता आयोजित की गई। लोक नृत्य स्पर्धा में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल प्रथम रहा।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी पवन भारद्वाज के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई। इसमें सरकारी विद्यालयों के 8वीं व 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी पवन भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को अपनी सांस्कृतिक विरासत और लोक कला के प्रति जागरूक करना है।
विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य शीला कुमारी ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों को अपनी प्रतिभा विकसित करने और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति गर्व महसूस करने में मदद करती हैं।
विज्ञापन

लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल, द्वितीय पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल और तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटीकरा ने प्राप्त किया।
भूमिका निभाने (रोल प्ले) प्रतियोगिता में प्रथम पीएमश्री एसएमडी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निवाजनगर, द्वितीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दोचाना और तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटीकरा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें