फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोल प्ले में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम

Fri, 26 Jul 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता के दौरान निरीक्षण
विज्ञापन
कनीना। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में खंड स्तरीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह रहे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान से विषय विशेषज्ञ राजेश कुमार गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेश कौशिक द्वारा की गई। उन्होंने प्रतियोगिता में आए सभी प्रतिभागी विद्यालयों के स्वागत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रतिस्पर्धा में रोल प्ले में राकवमावि कनीना मंडी प्रथम, रावमावि खेड़ी तलवाना द्वितीय व रावमावि रामबास तृतीय स्थान पर रहा। लोक नृत्य में मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना प्रथम, रावमावि मुंडिया खेड़ा द्वितीय व रावमावि कनीना तृतीय स्थान पर रहे। स्लोगन लेखन 9 से बारहवीं प्रतियोगिता में रावमावि मुंडिया खेड़ा प्रथम, पोस्टर बनाओ 9 से बारहवीं प्रतियोगिता में रावमावि खेड़ी तलवाना प्रथम, निबंध लेखन में रावमावि पोता प्रथम। वाद विवाद प्रतियोगिता में रावमावि खेड़ी तलवाना प्रथम स्थान पर रहा। स्लोगन लेखन 6 से 8 प्रतियोगिता में रावमावि भोजावास प्रथम, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में रावमावि नांगल मोहनपुर प्रथम, निबंध लेखन प्रतियोगिता में रावमावि पोता प्रथम। वाद विवाद प्रतियोगिता में रावमावि सुंदरह प्रथम स्थान पर रहे। सभी विजेता टीमों को खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह, डाइट प्रवक्ता राजेश कुमार गुप्ता, मुख्य अध्यापक नरेश कौशिक द्वारा पारितोषिक दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सत्यप्रकाश, ओमरती एबीआरसी, मनोज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें