फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय हस्तशिल्प उत्पादों की कार्यशाला आयोजित

Sat, 12 Oct 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-04पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं के साथ प्राचार्य पूर्णप्रभा व रिचा ग
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में रिचा क्राफ्ट द्वारा हस्तशिल्प उत्पादों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में हरियाणा सरकार द्वारा पुरस्कृत रिचा गर्ग ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि इस साप्ताहिक कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में छात्राओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पीआरओ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि रिचा गर्ग लगातार जिला महेंद्रगढ़ के महाविद्यालयों और विद्यालयों में छात्राओं को हस्त-शिल्प में निपुण बना रहीं है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि ये कार्य शालाएं छात्राओं में न केवल उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि व्यावहारिक कौशल विकसित करने में भी मदद करती हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सीनियर प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमारी यादव, डॉ. सत्य पाल सुलोदिया, डॉ. गीता यादव, डॉ. कीर्ति, डॉ. मनप्रीत, डॉ. सोमलता, डॉ. कविता और डॉ. सुमन यादव का सराहनीय कार्य रहा। इस कार्यशाला में 50 से अधिक छात्राओं ने लाग उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें