फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिहाली गोशाला में पानी की समस्या से मिली निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। पानी की ऐसी ही एक समस्या जब श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला बिहाली में गोवंश के सामने आ गई तो 27 फरवरी को अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से उठाया। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन द्वारा गोशाला को नहरी पानी से जोड़ दिया गया। जिससे गोशाला में पानी की किल्लत दूर हो गई। वर्तमान में गोवंश के लिए पर्याप्त जल की व्यवस्था है। गौरतलब है कि गोशाला कमेटी द्वारा दो बोरवेल करके पानी की व्यवस्था करवाई गई थी लेकिन दोनों बोरवेल फेल हो गए और पानी के अभाव में गोवंश का जीवन पर संकट आ गया। जिसकी वजह से गोशाला प्रबंधन टैंकरों से पानी मंगवाने के लिए मजबूर हो गया था। गोशाला में आए इस जल संकट को लेकर गोशाला कमेटी ने प्रशासन व स्थानीय विधायक को भी अवगत करवाया गया था लेकिन संकट का हल नही हो पा रहा था। गोवंश के लिए पानी की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसका सकारात्मक असर हुआ और प्रशासन द्वारा गोशाला में पानी की व्यवस्था करवा दी गई है। वर्तमान में गोशाला बिहाली में लगभग 2000 गोवंश है, जिनके लिए पानी की अच्छी व्यवस्था है। गोशाला के मैनेजर बलवीर सिंह का कहना है कि सर्दी के समय तो पानी की कमी को पूरा कर लिया गया लेकिन गर्मी के समय में भारी किल्लत उत्पन्न हो जाती है। चूंकि अब गोशाला को नहरी पानी से जोड़ दिया गया है और गोशाला में पर्याप्त पानी उपलब्ध है। बलबीर सिंह ने अमर उजाला व प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें