घोड़ी पर बेटी का बनवारा निकालते ग्रामीण।
नारनौल। नसीबपुर गणेश कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर मनोहर लाल ने अपनी बेटी दीपिका का घोड़ी पर बैठाकर बड़ी धूमधाम से बनवारा निकाला। अभी बेटी पीएचडी कर रही है। परिवार जनों व आसपास के लोगों ने लड़की को घोड़ी पर बैठाकर गाजे बाजे के साथ बनवारा निकाला।इस मौके पर तहसीलदार अशोक कुमार, जय नारायण, उच्च शिक्षा के पूर्व प्राचार्य डॉ. शिवराज सिंह, अमर सिंह, सुरेंद्र कुमार, पूर्व प्राचार्य मानसिंह नुनीवाल, सुरेंद्र आंबेडकर, राहुल बौद्ध, नीरज कुमार आदि रहे।