फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोपाष्टमी पर्व मनाया, गोपूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Sat, 09 Nov 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- श्री गोशाला महेंद्रगढ़ में गाय की पूजन करतीं महिलाएं--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र की गोशालाओं में गोपाष्टमी पर्व पर महिलाओं की ओर से गोपूजन कर परिवार की खुशहाली की कामना की गई। गोशाला प्रबंधन कमेटियों की ओर से गोशाला प्रांगण में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया। सुबह चार बजे दोपहर तक गोशालाओं में महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की श्री गोपाल गोशाला, श्रीगोशाला, गोशाला बुचियावाली व सतनाली क्षेत्र की माधोगढ़, नांवां व जड़वा की गोशालाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गोशालाओं की गायों को सजा कर पूजन के लिए तैयार किया गया। महिलाओं ने गोमाता के मंगल गीत गाकर पूजन संपन्न किया। शहर में गोमाता की शोभायात्रा निकाली गर्ठ। शोभायात्रा के दौरान शहर में अनेक स्थानों पर महिलाओं की ओर गोपूजन किया गया।
महेंद्रगढ़ जिले में 22 पंजीकृत गोशालाएं हैं। सात गोशालाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। जिलेभर की गोशालाओं में दो दिवसीय गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। गोशाला प्रबंधन कमेटियों की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई थी। इन धार्मिक आयोजनों में गोपूजन से लेकर भजनों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


चार गोशालाओं के कार्यक्रमों में पहुंचे विधायक
महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव शनिवार को क्षेत्र के गांवों व शहरों की गोशालाओं में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। गोशाला बूचियाली, धोलपोश, श्री गोशाला, बाबा जयराम दास गोशाला खुडाना में आयोजित कार्यक्रमों में हुए तथा भगवान कृष्ण व गोपूजन किया। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि संस्कृति एवं अध्यात्म की प्रतीक गोमाता की आराधना से कल्याण, सुख, समृद्धि एवं वैभव की वृद्धि होगी। गाय को हिन्दू मान्यताओं में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस अवसर पर नवीन राव, खुड़ाना गोशाला प्रधान लीलू सिंह, मोती सिंह,नरेश सरपंच खुड़ाना, देशराज सरपंच पाली, कर्मवीर सरपंच गढ़ी, शिवानी तंवर खंड उप चेयरमैन, नवीन मित्तल, रणधीर कुमार सहित अनेक लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें