फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुकानों का सामान सड़क पर, वाहनों की अव्यवस्था से रोज बढ़ रही परेशानी

विज्ञापन
फोटो संख्या:65 - शंकर मार्केट में सड़क के दोनों तरफ दुकानों के बाहर सामान रखने के कारण लगा जाम-
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर दोनों तरफ सामान रखने से सड़कें संकरी हो गई हैं जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

जब बड़े वाहन बाजार से गुजरते हैं तो जगह कम होने के कारण उन्हें निकलने में दिक्कत होती है। इसके अलावा रेहड़ी-ठेले और सड़क किनारे खड़े वाहन भी समस्या को और बढ़ा देते हैं। ग्राहक भी अपने वाहन बीच सड़क पर खड़े कर देते हैं, जिससे जाम और बढ़ जाता है।
नगरपालिका की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से वही स्थिति बन जाती है। इससे लोगों में नाराजगी है। बाजारों की चौड़ी सड़कें भी दिन में संकरी गलियों जैसी दिखने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिनेमा रोड, सब्जी मंडी, रेलवे रोड, आईटीआई रोड सहित कई प्रमुख जगहों पर रोज जाम लगता है। स्कूल वाहनों के कारण दोपहर में स्थिति और खराब हो जाती है।
नपा प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि शिकायतें मिल रही हैं और स्थायी समाधान के लिए योजना बनाई जाएगी तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें