फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर पड़े वोट, महेंद्रगढ़ में 81.2 फीसदी मतदान

Mon, 11 Jan 2016 12:06 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पहले चरण में रविवार को अटेली, कनीना और सिहमा खंड के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ मतदान का दौर शाम चार बजे तक चला। अटेली खंड के 45 बूथों में देर शाम तक लाइन लगी हुई थी जबकि अन्य खंडों के सभी बूथों में चार बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद शाम पांच बजे से रुझान तथा साढ़े पांच बजे बाद अनेक गांवों से नतीजे आने शुरू हो गए थे। एक दो गांवों में मशीन रुकने के कारण मतदान प्रक्रिया कुछ देर के लिए बाधित हुई। वहीं अटेली के सागरपुर और सिहमा के चुड़ैली गांव में छुटपुट झगड़ा भी हुआ। इसे बाद में समय रहते सुलझा लिया गया। तीनों खंडों में 81.2 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों खंडों में 212500 में से 172546 लोगों ने मतदान किया।

रविवार को अटेली खंड की 43 पंचायतों में से 42 पंचायतों, सिहमा की 30 तथा कनीना की 55 पंचायतों के लिए चुनाव हुए। इसमें अटेली खंड में 18 पंचायत समितियों, सिहमा खंड में 12 तथा कनीना खंड में 18 पंचायत समिति के अलावा कनीना खंड के जिला परिषद के छह, सात, आठ व नौ, अटेली से नौ दस तथा 11 नंबर, सिहमा ब्लाक में 11, 12 व 13 नंबर वार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन


मिर्जापुर में मशीन खराब, रुका चुनाव
मिर्जापुर गांव के वार्ड नंबर आठ में सुबह करीब दस बजे चुनाव मशीन खराब हो गई। इसके कारण यहां पर चुनाव करीब एक घंटे तक रुका रहा। बाद में चुनाव अधिकारियों ने मौके पर पहुंच मशीन को ठीक कराया।

सागरपुर और फैजाबाद में हुई झड़प
गांव सागरपुर और फैजाबाद में मतदान के दौरान बोगस पोल को लेकर कुछ देर झड़प भी हुई। इसके कारण यहां पर मतदान कुछ देर तक रुका। बाद में लोगों ने आपसी सहमती से मतदान को सुचारु किया।

यह रहा मतदान प्रतिशत
खंड       प्रतिशत
अटेली     86.4
कनीना     76.0
सिहमा     85.4

इतने लोगों ने किया मतदान
अटेली में कुल मतदाता 66409 थे, जिनमें 57363 ने मतदान किया। कनीना में 102076 वोटर थे, जिसमें 77581 लोगों ने मतदान किया। वहीं सिहमा खंड में 44015 मतदाता थे। जिसमें 37602 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सुबह से रही भारी भीड़ लोगों में दिखा उत्साह
मतदान को लेकर सुबह से भारी भीड़ मतदान केंद्रों पर रही। सुबह से शाम तक वोट डालने के प्रति लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया। मतदान केंद्रों के बाहर मेले जैसा माहौल दिखाई दे रहा था। लोग अपने साधनों से मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें