फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी बातों को जीवन में अपनाना चाहिए : अभय सिंह

Sat, 30 Nov 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय करीना में रीडिंग प्रमोशन कार्यक्रम के तहत एक सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार के कोआर्डिनेटर अभय सिंह यादव रहे। प्राचार्य राजीव सक्सेना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शिक्षाविद डाॅ. होशियार सिंह यादव ने विद्यार्थियों को अच्छे वातावरण में बेहतर शिक्षा पाने के तरीके बताएं। उन्होंने साथ में काव्य लेखन की भी जानकारी दी। उन्होंने पुस्तक लेखन, पुस्तक प्रकाशन आइएसबीएन नंबर लेने आदि की जानकारी दी। प्राचार्य राजीव सक्सेना ने कहा कि समय-समय पर विद्यार्थियों के हितार्थ इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बेहतर शिक्षा पाने और मेहनत करने के गुर सीखे। सेमिनार कोआर्डिनेटर अभय सिंह यादव ने कहा कि अच्छी बातों को जीवन में अपनाना चाहिए। उप प्राचार्य धर्मेंद्र आर्य ने इस प्रकार के आयोजित बेहतरीन कार्यक्रमों के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर योगेश शर्मा, लोकेश, सुमन पुरुथ, विजय मोहन, अरुण, दयाराम, विक्रम सिंह, आशुतोष, नरेंद्र यादव, देवेंद्र कुमार, सोमवीर, उषा रानी, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें