फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बीपीएल बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, सरकार कराएगी मुफ्त सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश सरकार बीपीएल परिवारों के बुजुर्गों को श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने के लिए मुफ्त धार्मिक यात्रा का आयोजन कर रही है। 8 जून को कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन से एक विशेष ट्रेन रवाना होगी जिसे मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इच्छुक श्रद्धालु 6 जून तक सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह यात्रा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की धैर्यगाथा अटूट आस्था कार्यक्रम के तहत कराई जा रही है। विशेष ट्रेन कुरुक्षेत्र से चलकर करनाल, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली होते हुए श्री सोमनाथ पहुंचेगी।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। श्रद्धालुओं को अपनी मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी देनी होगी और अधिकृत चिकित्सक द्वारा जारी मेडिकल प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। इससे यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या से बचाव किया जा सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रियों के रहने, खाने और स्थानीय परिवहन की पूरी व्यवस्था सरकार की ओर से की जाएगी। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का नशा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल पंजीकृत और विभाग की ओर से जारी आईडी कार्ड रखने वाले श्रद्धालुओं को ही ट्रेन में यात्रा की अनुमति मिलेगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण और सहमति देने के बाद यात्रा पर नहीं जाने वाले श्रद्धालु अगले तीन वर्षों तक इस प्रकार की सरकारी धार्मिक यात्राओं का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें