फोटो संख्या:73- महेंद्रगढ़ के भगवानदास कॉम्प्लेक्स सर्राफा बाजार में अजमीढ़ महाराज की जयंती मना
महेंद्रगढ़। भगवानदास काॅम्पलेक्स सराफा बाजार में स्वर्णकार समाज की ओर से महाराज अजमीढ़ की जयंती मनाई गई। संघ के प्रवक्ता राजू सोनी ने बताया कि शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सबसे पहले अजमीढ़ महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर लड्डू के प्रसाद का भोग लगाया गया। संघ के प्रधान लक्खीराम सोनी ने बताया कि सोनी धर्मशाला की तीसरी मंजिल पर दीवार की चिनाई काम चल रहा है और जल्दी ही मुख्यमंत्री से मिलकर इसका शुभारंभ करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली बच्चों और बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। संवाद