फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: केबीसी हॉट सीट पर पहुंची गोल्डन गर्ल शर्मिला, आज बच्चन के साथ करेंगी डिनर

Thu, 13 Aug 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली महेंद्रगढ़ के छीथरोली की गोल्डन गर्ल शर्मिला धनखड़ के कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचने पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम शूट हो चुका है और अब आगामी दो सप्ताह में यह टीवी पर आएगा।
विज्ञापन

कोच अजमेर सिंह दांगी ने बताया कि शर्मिला धनखड़ की केबीसी में कार्यक्रम से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों को गोपनीय रखने के लिए उनसे एग्रीमेंट कराया गया है। उन्होंने कहा कि केबीसी की हॉट सीट पर बैठना उनके लिए बेहद गौरव और भावुकता का क्षण रहा।
शर्मिला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उनके खेल सफर और संघर्ष की कहानी को लेकर दर्शकों ने उनसे कई सवाल किए। उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने लक्ष्य से अपना ध्यान नहीं हटाया और लगातार मेहनत करती रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन में परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, व्यक्ति को कभी हताश नहीं होना चाहिए। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसके लिए ईमानदारी से लगातार प्रयास किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। अब वीरवार यानी 13 अगस्त को शर्मिला अमिताभ बच्चन के घर पर डिनर करेंगी।
शर्मिला ने बताया कि कल्याण ज्वेलर्स की ओर से करीब ढाई करोड़ रुपये के गहने देने का प्रस्ताव मिला है। इसके अलावा गोवर्धन देसी घी कंपनी की ओर से कॉमनवेल्थ खेलते रहने तक घी उपलब्ध कराने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें