महेंद्रगढ़। बस स्टैंड से दादरी जाने वाली महिला के गले से अज्ञात चोर ने सोने की चैन चोरी कर ली। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। पुलिस को दी शिकायत में पूनम ने बताया कि वह गांव देवलावास थाना बुहाना जिला झुंझूनु की रहने वाली है। उसने बताया कि 30 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार पर भाइयों को राखी बांधने के लिए जा रही थी। वह बुहाना से प्राइवेट बस में बैठकर महेंद्रगढ़ आई थी और बस स्टैंड के बाहर बस से उतरकर फल लिए उसके गले मे सोने की चैन थी। वह बस में बैठकर दादरी जाने लगी तो उसने फ्लाई ओवर से नीचे उतरकर गले में हाथ मारा तो मेरी सोने की चेन नहीं मिली। पुलिस ने नाम पता नामालूम व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।