फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अग्रवाल सभा व गोशाला कॉलेजियम सदस्यों ने की नारेबाजी

Tue, 05 Sep 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अग्रवाल सभा व गोपाल गोशाला चुनाव को लेकर में सोमवार शाम अग्रवाल सभा भवन में दोनों संस्थाओं के कॉलेजियम सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला रजिस्ट्रार महेश यादव मुख्य रूप से पहुंचे। इस दौरान रजिस्ट्रार ने दोनों संस्थाओं के सदस्यों से अपने-अपने वार्ड में 10ए व 18ए फार्म भरवाकर देने के लिए कहा। इस पर दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने कहा कि संस्थाओं के चुनाव में ऐसा नियम नहीं हुआ। इससे पहले गौड़ सभा व सैनी सभा के चुनाव हो चुके हैं। सदस्यों ने गोशाला व अग्रवाल सभा की समस्याओं को बता कर पहले चुनाव करवाने की मांग की तथा चुनाव के बाद यह प्रक्रिया पूरी करवाने की बात रजिस्ट्रार से कही। अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति पीसी गुप्ता ने माइक से कहा कि उन्होंने चुनाव करवाने में उनकी काफी सहायता की है इसलिए वे पहले चुनाव करवाए। इस पर रजिस्ट्रार ने उन्हें चुनाव में काेई सहायत नहीं करने की बात कही और बैठक में से उठकर बाहर आ गए। इस बात को लेकर समाज के लोगों में गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने रजिस्ट्रार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद गोशाला के चुनाव अधिकारी सुनील दत्त व पवन भारद्वाज ने गोशाला कॉलेजियम सदस्यों की बैठक मंगलवार को शाम चार बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे गोमाता के हित को देखते गोशाला के चुनाव जल्द से जल्द करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें