फोटो संख्या: 67 गांव अगिहार में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा सुनाते कथावाचक कथा व्यास बाल विदु
कनीना। अगिहार गांव स्थित सेढ़ माता मसानी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन पूरा पंडाल भक्ति रस में डूबा रहा। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, श्रीकृष्ण-विदुर मिलन और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया गया।
कथा व्यास बाल विदुषी पूर्णिमा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल मनोरंजन नहीं हैं बल्कि ये धर्म, प्रेम, करुणा और समाज कल्याण का संदेश देती हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण और भक्त विदुर के मिलन का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान सच्चे प्रेम और भक्ति से ही प्रसन्न होते हैं।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला संरक्षक ओमप्रकाश तंवर ने 51 कन्याओं का सम्मान किया। वहीं बवाना गांव से आए बालाजी कमेटी अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने कथा व्यास पूर्णिमा का सम्मान किया। संवाद