फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी परिवार सहित मां से मिलने गांव गया, चोरों ने घर में हाथ साफ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने कुराहवटा रोड पर फौजी के घर को निशाना बनाते हुए नकदी व गहने चोरी कर लिए। फौजी अपने परिवार को लेकर गांव में अपनी मां से मिलने गया था। अगले दिन सुबह घर लौटा तो पता लगा कि चोर ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दे चुके थे।
विज्ञापन

कुराहवटा रोड पर रहने वाले बीएससी फर्स्ट के स्टूडेंट नीरज ने बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र आर्मी में नायब सूबेदार के पद पर तैनात हैं। उनका मूल गांव राजस्थान के झुंझुनू का गांव बुहाना है।
पिछले करीब 7 साल से कुराहवटा रोड पर अपना मकान बनाकर रहते हैं। नीरज ने बताया कि उनके पिता छुट्टी आए हुए हैं। पिता ने कहा कि चलो गांव में तुम्हारी दादी से मिलने चलते हैं। हम सभी अपनी पिकअप में सवार होकर 4 दिसंबर की शाम को बुहाना गए। 5 दिसंबर की सुबह लौटे तो घर के मेन गेट पर ताला लगा हुआ मिला। अंदर गए तो अंदर के ताले टूटे हुए पाए गए। घर के अंदर अलमारी से सारा सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी में रखे चांदी के गहने, 5 हजार रुपये की नकदी, आर्मी के आई कार्ड सहित कुछ अन्य सामान गायब मिला। चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। नीरज ने बताया कि दीवार फांदकर चोर घर में घुसे हैं।
विज्ञापन

शहर में पिछले एक सप्ताह में चोरी की यह सातवीं वारदात हैं। एक दिसंबर को जगराम कालोनी में एक साथ छह मकानों के ताले तोड़कर छह लाख से अधिक की चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें