फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को समान अधिकार और अवसर दें : सीएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर चैक मलिकपुर में मंगलवार को लिंगानुपात सुधार को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएचओ प्रदीप, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने गिरते लिंगानुपात पर चिंता जताते हुए लड़के-लड़की में भेदभाव खत्म करने का आह्वान किया। सीएचओ प्रदीप ने कहा कि बेटियों को समान अधिकार, बेहतर शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिलना जरूरी है। उन्होंने गर्भ में लिंग जांच को गैरकानूनी बताते हुए इसकी सूचना संबंधित विभाग को देने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से बेटियों को समान अवसर देने और लिंगानुपात सुधार के लिए सामूहिक प्रयास करने का आग्रह किया। बैठक में दयाकौर, कृष्णा, सुमित्रा, बिमला सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें