महेंद्रगढ़। कृष्णा कॉलोनी महेंद्रगढ़ निवासी गीतांजलि यादव ने ज्वाइंट सीसीआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में लाइफ साइंस विषय से जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) उर्तीण की है। गीतांजलि ने परीक्षा में 91वी रैंक प्राप्त की है। उनकी सफलता पर पिता सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह, माता स्नेहलता, भाई हर्ष यादव, सुखबीर सिंह, सविता यादव, अरुण यादव व महाबीर सिंह सहित परिवारजनों ने उन्हें बधाई दी। संवाद