फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं आज किसी से भी कम नहीं : विधायक

Fri, 04 Apr 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-17महिला कॉलेज के वा​र्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। संवा
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि विधायक ओम प्रकाश यादव ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा महाविद्यालय की वार्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने शिक्षा से लेकर महाविद्यालय स्तर व विश्वविद्यालय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना व महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि छात्राएं आज किसी से भी कम नहीं हैं। उन्होंने सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षा के ऊपर भी ध्यान देने की नसीहत दी। उन्होंने छात्राओं को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सदैव मेहनत करने के लिए भी प्रेरित किया। वार्षिक उत्सव के दौरान संपूर्ण वर्ष के दौरान बेहतरीन उपलब्धियां प्राप्त करने वाली 11 छात्राओं को रोल ऑफ ऑनर, 18 छात्राओं को कॉलेज कलर व 47 यूनिवर्सिटी मेरिट में स्थान पाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि कमलेश सैनी ने बताया कि छात्राएं अनुशासन में रहते हुए अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का कार्य करें। इसके अलावा महाविद्यालय के कार्यों में बेहतरीन योगदान देने के लिए डॉ. ममता सिद्धार्थ, डॉ. पवन कुमार, सुमन यादव, सुनील एलए, विकास चोकीदार, विजय कुमार, संदीप लाइब्रेरी अटेंडेंट को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान छात्राओं द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान अतिथि द्वारा महाविद्यालय के लिए एक आधुनिक लाइब्रेरी और नए टीचिंग ब्लॉक के निर्माण की स्वीकृति के विषय में भी घोषणा की गई। अंत में महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो. यशपाल शर्मा ने आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. अजय थाकन, महाविद्यालय कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार, डॉ. पवन कुमार, प्रवीण गुप्ता, अश्विनी कुमार, डॉ. मनमीत कौर, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. पवन कुमार, सुमन यादव, सुनील एलए, विकास व विजय कुमार आदि सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें