फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों को शिक्षा ऋण पर मिलेगी 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को नई गति देने के लिए एक विशेष योजना चलाई जा रही है। इसके तहत हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से बैंक ऋण पर ब्याज में 5 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन


उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि कोई भी छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित न रहे इसलिए सरकार लड़कियों और महिलाओं को तकनीकी शिक्षा, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर, पीएचडी व अन्य उच्च शिक्षा कोर्सों के लिए बैंक से लिए गए ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान (सब्सिडी) दे रही है। यह योजना देश के साथ-साथ विदेशों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी लागू है।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए आय या जाति की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है। लाभार्थी के लिए केवल हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। निगम द्वारा ब्याज राशि की क्षतिपूर्ति सीधे तौर पर की जाती है।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि योजना के बारे में जानकारी के लिए इच्छुक छात्राएं व महिलाएं बस स्टैंड के नजदीक नरूला होटल के पीछे स्थित हरियाणा महिला विकास निगम कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा कार्यालय के दूरभाष नंबर 01282-250346 पर भी कार्य दिवस के दौरान जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें