ग्रामीण विकास मंच के तत्वावधान में गांव मेई में बृहस्पतिवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे। गांव गणमान्य लोगों ने पुलिस अधीक्षक को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने गांव की मेधावी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और भविष्य में कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ग्रामीण अंचल सदा ही भाईचारे की पहचान रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को मिलकर जन-जन तक पहुंचाना है। बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ा लिखाकर आगे लाना है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को बेटी बचाने व बेटी पढ़ाने की शपथ दिलवाई। इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं ने हुडिना-मेई रोड पर शराबियों के जमावड़े को को हटाने की मांग की। इस मांग पर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही चौकी इंचार्ज को प्रतिदिन गांव में गश्त करने व शराबियों के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिए। इस मौके पर महिला सरपंच कमलेश, युवा समाज सेवी संदीप खोश्या, सुरेंद्र पंच, आनंद जोशी, राजपाल, अमीलाल, प्रदीप, राजेश व राजकुमार आदि थे।