फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे : प्रवीण

Sat, 28 Jun 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 01गांव बिगोपुर में लिंगानुपात सुधार को लेकर आयोजित बैठक को संबो​धित करते चिकित्स
विज्ञापन
नारनौल। पीएचसी बिगोपुर में शनिवार को लिंगानुपात में सुधार को लेकर बैठक हुई। ब्लॉक आशा समन्वयक प्रवीण शर्मा ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे हैं।
विज्ञापन

पीएचसी के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों की आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एएनएम सहित समाजसेवियों ने भाग लिया। डॉ. भानु प्रताप ने लड़के-लड़कियों में भेदभाव को समाप्त करने, पीएनडीटी कानून के बारे में जानकारी दी।
10 सप्ताह में एएनसी पंजीकरण करवाने, 70 साल से ऊपर के लोगों का वंदना कार्ड बनवाने, 1 जुलाई से 30 जुलाई तक एनीमिया एलिमिनेशन प्रोग्राम के तहत सभी एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस पखवाड़े में पीएचसी रोड मैप के अनुसार स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आयु के अनुसार आयरन की गोली खिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला पार्षद मीना देवी ने लोगों को बेटी बचाओ के प्रति जागरूक करने के बारे में बताया। ब्लॉक आशा समन्वयक प्रवीण शर्मा ने कहा कि आज लड़के-लड़कियों में कोई भेदभाव नहीं है। आज लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे हैं। इस संबंध में गांव के स्कूलों व गांव स्तर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक, रैली, आदि करते हुए अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. रीतिका, सभी आशा वर्कर, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित समस्त संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें