फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण रूट से जाने वाली बस सेवा बंद होने पर छात्राओं ने की नारेबाजी

Sat, 10 Feb 2024 03:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राज्य परिवहन द्वारा ग्रामीण रूट से होकर पिछले पांच सालों से चल रही बस को बंद करने से नाराज छात्राओं ने शुक्रवार को मसानी चौक पर नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

छात्राओं ने राज्य परिवहन व सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। साथ ही छात्राओं ने दो दिन में बस सेवा शुरू नहीं करने पर धरने की चेतावनी दी है। जब छात्राएं शिक्षण संस्थानों एवं कोचिंग सेंटरों से मसानी चौक पहुंची तो मसानी चौक से 2:30 बजे वाया बवानियां, गागड़वास, बचीनी, नांगल हरनाथ व झगड़ोली जाने वाली बस नहीं पहुंची। छात्राओं द्वारा राज्य परिवहन महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के अधिकारियों व कर्मचारियों से इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह बस सेवा बंद कर दी गई है। इससे नाराज छात्राओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। छात्राओं का कहना है कि यह बस सेवा बंद होने के कारण गांव डुलाना, मेघनवास, खेड़ा, बवानियां, गागड़वास, बचीनी, हरनाथ नांगल गांवों की 50 से अधिक छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस मार्ग पर अन्य यातायात के साधन नहीं होने के कारण छात्राओं को इस बस पर भी निर्भर रहना पड़ता है। छात्राओं ने कहा अगर एक-दो दिन में बस का संचालन नहीं किया तो धरने पर बैठ जाएंगी।
बस नहीं चलने से परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रतिदिन वह इसी बस से अवागमन करती थी। अब उसे गांव में पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करने को मजबूर होना पड़ेगा। दोपहर को गांव जाने के लिए यह बस ही एकमात्र सहारा थी जो बंद कर दी है।
विज्ञापन

- अंजू, मोहल्ड़ा
यह बस चलने से प्रतिदिन शिक्षण संस्थानों से छुट्टी होते ही गांव तक पहुंचने के लिए सीधी बस सेवा मिलने से लाभ हो रहा था। लेकिन अब उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा जो आर्थिक रूप से भी बोझ बढ़ाएगा। उनकी मांग है कि इस बस को पुन: शुरू किया जाए। - रेखा, कुंड
गांव बचीनी से अनेक छात्राएं महेंद्रगढ़ विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आती हैं। यातायात का कोई भी साधन नहीं होने से काफी परेशानी होती है। छात्राओं के लिए यह बस ही एकमात्र सहारा थी लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। उनकी मांग है कि इस बस सेवा को जल्द से जल्द पुन: शुरू किया जाए।
- कुलदीप, बचीनी
इस बस से विद्यार्थी, महिलाएं, बुजुर्ग आवागमन करते हैं। इस बस के न चलने से काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। विशेषकर छात्र-छात्राओं के लिए यह बस सेवा लाभदायक थी। पिछले पांच सालों से यह बस सेवा जारी थी लेकिन अब न जाने किन कारणों से विभाग ने इसे बंद करने का निर्णय लिया है। विद्यार्थियों को आर्थिक व मानसिक रूप से परेशानी उठानी पड़ेगी।
- गुगन, बचीनी
इस बस के समय में परिवर्तन किया गया है। वहीं एक बस सेवा सीधी ग्रामीण रूटों से दिल्ली के लिए शुरू करने से इसके समय में बदलाव हुआ है। छात्राओं की इस मांग को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसका जल्द ही समाधान कराने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

- वेदप्रकाश, अड्डा इंचार्ज महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें